Skip to main content

MANSA DEVI TEMPLE, HARIDWAR

















मनसा देवी मंदिरहरिद्वार में बना देवी मनसा देवी को समर्पित एक हिन्दू मंदिर है। यह मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में बना हुआ है। इस मंदिर को देवी मनसा का निवासस्थान माना जाता हैजो शक्ति का ही एक रूप है और मनसा देवी की उत्पत्ति भगवान शिव के मस्तिष्क से ही हुई है।

मनसा का अर्थ इच्छा से होता है और माना जाता है की देवी उनके भक्तो की मनोकामनाओ को पूरी करती है। जो भक्त अपनी मनोकामनाओ को पूरा करना चाहते है वे भक्त मंदिर में स्थापित वृक्ष को धागा बांधकर मनोकामना मांगते है। जब उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है तब वे पुनः मंदिर आकार बांधे हुए धागे को निकाल देते है। मनसा देवी मंदिर एक सिद्ध पीठ है। सिद्ध पीठ का अर्थ एक ऐसी जगह से है जहाँ भगवान की पूजा की जाती है और जहाँ भक्तो की मनोकामनाए पूरी होती है। हरिद्वार में स्थापित तीन सिद्ध पीठो में से यह एक हैदुसरे दो पीठो में चंडी देवी मंदिर और माया देवी मंदिर शामिल है। मनसा देवी मंदिर एक प्राचीन मंदिर है,हरिद्वार जाने वाले

श्रद्धालु इस मंदिर के दर्शन अवश्य करते है। यह मंदिर हरिद्वार की पवित्रता को और बढाता है। इस मंदिर से हम रवि गंगा नदी और हरिद्वार का रमणीय दृश्य भी देख सकते है। मंदिर तक पहुचने के लिए या तो आपको चढ़ाई करनी पड़ेगी और या तो रोप की सहायता से आना होंगा।
मंदिर तक पहुचने के लिए आपको कुल 786 सीढियाँ चढ़नी पड़ती है। लेकिन यात्रियों की सेवा में यहाँ रोप चढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी हैजिसे मनसा देवी उड़नखटोला” के नाम से जाना जाता है। यह रोप भक्तो को निचले स्टेशन से सीधे मनसा देवी मंदिर तक पहुचता है।

मंदिर साधारणतः सुबह 5 AM बजे से रात 9 PM तक खुला रहता हैजिनमे से दोपहर 12 PM से दोपहर 2 PM बजे तक मंदिर को भोजन के लिए बंद रखा जाता है।
चंडी देवी मंदिर के साथ मनसा देवी मंदिर को देखने के लिए हर साल लाखो श्रद्धालु हरिद्वार आते है और विशेषतः नवरात्र और कुम्भ मेले के समय यहाँ भक्तो भीड़ दोगुनी हो जाती है।

Comments

Post a Comment

Thank you for comments