Skip to main content

एक अति सुन्दर महिला ने विमान में प्रवेश किया


एक अति सुन्दर महिला ने विमान में प्रवेश किया और अपनी सीट की तलाश में नजरें घुमाईं। उसने देखा कि उसकी सीट एक ऐसे व्यक्ति के बगल में है, जिसके दोनों ही हाथ नहीं है। महिला को उस अपाहिज व्यक्ति के पास बैठने में झिझक हुई। उस 'सुंदर' महिला ने एयरहोस्टेस से बोला "मै इस सीट पर सुविधापूर्वक यात्रा नहीं कर पाऊँगी क्योंकि साथ की सीट पर जो व्यक्ति बैठा हुआ है उसके दोनों हाथ नहीं हैं। "उस सुन्दर महिला ने एयरहोस्टेस से सीट बदलने हेतु आग्रह किया। असहज हुई एयरहोस्टेस ने पूछा, "मैम क्या मुझे कारण बता सकती है..?"

'सुंदर' महिला ने जवाब दिया "मैं ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती। मैं ऐसे व्यक्ति के पास बैठकर यात्रा नहीं कर पाउंगी।" दिखने में पढी लिखी और विनम्र प्रतीत होने वाली महिला की यह बात सुनकर एयरहोस्टेस अचंभित हुई। महिला ने एक बार फिर एयरहोस्टेस से जोर देकर कहा कि "मैं उस सीट पर नहीं बैठ सकती। अतः मुझे कोई दूसरी सीट दे दी जाए।"

एयरहोस्टेस ने खाली सीट की तलाश में चारों ओर नजर घुमाई, पर कोई भी सीट खाली नहीं दिखी।एयरहोस्टेस ने महिला से कहा कि "मैडम इस इकोनोमी क्लास में कोई सीट खाली नहीं है, किन्तु यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना हमारा दायित्व है। "अतः मैं विमान के कप्तान से बात करती हूँ। कृपया तब तक थोडा धैर्य रखें।" ऐसा कहकर होस्टेस कप्तान से बात करने चली गई।

कुछ समय बाद वापस आकर उसने महिला को बतायी "मैडम! आपको जो असुविधा हुई, उसके लिए बहुत खेद है। इस पूरे विमान में, केवल एक सीट खाली है और वह प्रथम श्रेणी में है। मैंने हमारी टीम से बात की और हमने एक असाधारण निर्णय लिया। एक यात्री को इकोनॉमी क्लास से प्रथम श्रेणी में भेजने का कार्य हमारी कंपनी के इतिहास में पहली बार हो रहा है।"

'सुंदर' महिला अत्यंत प्रसन्न हो गई, किन्तु इसके पहले कि वह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करती और एक शब्द भी बोल पाती...एयरहोस्टेस उस अपाहिज और दोनों हाथ विहीन व्यक्ति की ओर बढ़ गई और विनम्रता पूर्वक उनसे पूछा...."सर, क्या आप प्रथम श्रेणी में जा सकेंगे..? क्योंकि हम नहीं चाहते कि आप एक अशिष्ट यात्री के साथ यात्रा कर के परेशान हों। यह बात सुनकर सभी यात्रियों ने ताली बजाकर इस निर्णय का स्वागत किया। वह अति सुन्दर दिखने वाली महिला तो अब शर्म से नजरें ही नहीं उठा पा रही थी। तब उस अपाहिज व्यक्ति ने खड़े होकर कहा,

"मैं एक भूतपूर्व सैनिक हूँ। मैंने एक युद्ध ऑपरेशन के दौरान कश्मीर सीमा पर हुए बम विस्फोट में अपने दोनों हाथ खोये थे। सबसे पहले, जब मैंने इन देवी जी की चर्चा सुनी, तब मैं सोच रहा था कि मैंने भी किन लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और अपने हाथ खोये..?

लेकिन जब आप सभी की प्रतिक्रिया देखी तो अब अपने आप पर गर्व हो रहा है कि मैंने अपने देश और देशवासियों के लिए अपने दोनों हाथ खोये।" और इतना कह कर, वह प्रथम श्रेणी में चले गए। 'सुंदर' महिला पूरी तरह से अपमानित होकर सर झुकाए सीट पर बैठ गई। अगर विचारों में उदारता नहीं है तो ऐसी सुंदरता का कोई मूल्य नहीं है। (नकलचेप)



Comments

Popular posts from this blog

Kumaoni Song Mp3 Download

     Bedu Pako Baramasa       Kalpana Chauhan      Kumaoni Song      Duration: 00:05:16     Download Chaita Ki Chaitwali  Amit Saagar Garhwali Songs Duration: 00:06:12 Download Fyonladiya song  Kishan Mahipal Garhwali Songs Download Ghut Ghut Batuli  Lalit Mohan Joshi Kumaoni Song Download Wo Rangili Dhana Jitendra Tomkya Kumaoni Song Download Champawatey Ki jagdish Kandpal & Meghna Chandra !!  Kumaoni Song   Download Ranikhete ki Neeru Singer - Jitendra Tomkyal !!   Download Tara Gau Ki Sangita Chhori  Kumaoni Song Duration: 00:05:40 Download   New Kumauni dj मेरो लहँगा 2  singer : inder arya / jyoti arya  Kumaoni Song    Download LATEST UTTARAKHANDI SONG singer : PRIYANKA MEHER || GHUMAI DE Download तेरो लहंगा Kuamoni Dj Song 2018  Singer : Inder Arya       Download

उत्तराखंड खसरा खतौनी ऑनलाइन ( Bhulekh Khasra Khatauni )

वेसे अक्सर हमे अचानक से अपनी जमीन की खाता खतोनी की जरुरत पड़ जाती है तो तहसील के चक्कर काटने से पहले ये पोस्ट जरूर पढ़े... इंडिया अब ऑनलाइन हो रहा है... डिजिटल इंडिया... अक्सर जब कभी खाता खतोनी की जरुरत पड़ती है तो हमे अपना सारा काम छोड़ के तहसील के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं... पर अब जब हर काम ऑनलाइन होने लगा है तो ये काम क्यों नहीं...     अब इसे भी ऑनलाइन घर बैठे देखे या फिर खुद इसकी डुप्लीकेट कॉपी निकाले काम चलने के लिए... बाद में तहसील से ओरिजिनल कॉपी ले आना.. . जैसे कि मैं उत्तराखंड से हूँ तो मैं उत्तराखंड राज्य की ही   वेबसाइट   से डिटेल ले सकता हूँ... इसके लिए हमे www.devbhoomi.uk.gov.in   पर जाना है...   Click here अब आप उत्तरा खंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुच जायेंगे । वेबसाइट पर पहुंचकर आपको साइड बार में उपलब्ध ड्रॉप डाउन मेनू में से अपने जिले का नाम का चयन करना होगा। जिले का नाम सलेक्ट करने के पश्चात आपको अपनी तहसील के नाम का चयन करना होगा। और फिर नीचे उपलब्ध ओके बटन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप ओके बटन क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया प

Char Dham Yatra by Helicopter ,हेलीकॉप्टर द्वारा चार धाम यात्रा 2022

CHAR DHAM YATA 8 वीं शताब्दी के दौरान सबसे प्रसिद्ध संत 'आदि शंकरचार्य' ने चार प्रमुख हिंदू देवताओं  - गंगा, यमुना, विष्णु और शिव के निवास स्थान का आधारशिला रखी थी। इन चार प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थों की तीर्थयात्रा को छोटा चार धाम यात्रा कहा जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ये सभी स्थल कई मिथकों और कथाओं से संबंधित हैं। यमुनोत्री देवी यमुन से जुड़ा हुआ है और यमुना नदी के मूल के रूप में जाना जाता है। जबकि पवित्र स्थान गंगोत्री देवी गंगा का निवास और गंगा नदी के सुप्रसिद्ध है। अन्य दो गंतव्यों बदरियन और केदारनाथ भगवान विष्णु और शिव के साथ जुड़े हुए हैं हेलीकॉप्टर द्वारा चौधम यात्रा पश्चिम से पूर्व तक शुरू होती है। इसलिए, आपकी यात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है, गंगोत्री से केदारनाथ और बद्रीनाथ तक जाती है। यह 5 दिन और 4 नाइट हेलीकॉप्टर टूर पैकेज न केवल आपको इन चार पवित्र स्थलों पर दर्शन प्रदान करता है, बल्कि हिमाच्छादित हिमालय की शांति के बीच कुछ समय भी प्रदान करता है। kedarnath ji helicopter  1 Day - देहरादून - यमुनोत्री  07:00 पूर्वाह्न: प्रस्थान