Skip to main content

कहानी एक शिव-भक्त की

​​" केदारनाथ को क्यों कहते हैं  ‘जागृत महादेव’ ?, 


एक बार एक शिव-भक्त अपने गांव से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकला। पहले यातायात की सुविधाएँ तो थी नहीं, वह पैदल ही निकल पड़ा। रास्ते में जो भी मिलता केदारनाथ का मार्ग पूछ लेता। मन में भगवान शिव का ध्यान करता रहता। चलते चलते उसको महीनो बीत गए। आखिरकार एक दिन वह केदार धाम पहुच ही गया। 

केदारनाथ में मंदिर के द्वार 6 महीने खुलते है और 6 महीने बंद रहते है।
वह उस समय पर पहुचा जब मन्दिर के द्वार बंद हो रहे थे। पंडित जी को उसने बताया वह बहुत दूर से महीनो की यात्रा करके आया है। पंडित जी से प्रार्थना की - कृपा कर के दरवाजे खोलकर प्रभु के दर्शन करवा दीजिये। लेकिन वहां का तो नियम है एक बार बंद तो बंद। नियम तो नियम होता है। वह बहुत रोया। बार-बार भगवन शिव को याद किया कि प्रभु बस एक बार दर्शन करा दो। वह प्रार्थना कर रहा था सभी से, लेकिन किसी ने भी नही सुनी।  पंडित जी बोले अब यहाँ 6 महीने बाद आना, 6 महीने बाद यहा के दरवाजे खुलेंगे। यहाँ 6 महीने बर्फ और ढंड पड़ती है। और सभी जन वहा से चले गये। वह वही पर रोता रहा। रोते-रोते रात होने लगी चारो तरफ अँधेरा हो गया। लेकिन उसे विस्वास था अपने शिव पर कि वो जरुर कृपा करेगे। 



उसे बहुत भुख और प्यास भी लग रही थी। उसने किसी की आने की आहट सुनी। देखा एक सन्यासी बाबा उसकी ओर आ रहा है। वह सन्यासी बाबा उस के पास आया और पास में बैठ गया। पूछा - बेटा कहाँ से आये हो ? उस ने सारा हाल सुना दिया और बोला मेरा आना यहाँ पर व्यर्थ हो गया बाबा जी। बाबा जी ने उसे समझाया और खाना भी दिया। और फिर बहुत देर तक बाबा उससे बाते करते रहे। बाबा जी को उस पर दया आ गयी। वह बोले, बेटा मुझे लगता है,  सुबह मन्दिर जरुर खुलेगा। तुम दर्शन जरुर करोगे। बातों-बातों में इस भक्त को ना जाने कब नींद आ गयी। सूर्य के मद्धिम प्रकाश के साथ भक्त की आँख खुली। उसने इधर उधर बाबा को देखा, किन्तु वह कहीं नहीं थे । इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उसने देखा पंडित जी आ रहे है अपनी पूरी मंडली के साथ। 



उस ने पंडित को प्रणाम किया और बोला - कल आप ने तो कहा था मन्दिर 6 महीने बाद खुलेगा ? और इस बीच कोई नहीं आएगा यहाँ, लेकिन आप तो सुबह ही आ गये। पंडित जी ने उसे गौर से देखा, पहचानने की कोशिश की और पुछा - तुम वही हो जो मंदिर का द्वार बंद होने पर आये थे ? जो मुझे मिले थे।  6 महीने होते ही वापस आ गए ! उस आदमी ने आश्चर्य से कहा - नही, मैं कहीं नहीं गया। कल ही तो आप मिले थे, रात में मैं यहीं सो गया था। मैं कहीं नहीं गया। पंडित जी के आश्चर्य का ठिकाना नहीं था। उन्होंने कहा - लेकिन मैं तो 6 महीने पहले मंदिर बन्द करके गया था और आज 6 महीने बाद आया हूँ। तुम छः महीने तक यहाँ पर जिन्दा कैसे रह सकते हो ? 



पंडित जी और सारी मंडली हैरान थी। इतनी सर्दी में एक अकेला व्यक्ति कैसे छः महीने तक जिन्दा रह सकता है। तब उस भक्त ने उनको सन्यासी बाबा के मिलने और उसके साथ की गयी सारी बाते बता दी। कि एक सन्यासी आया था - लम्बा था, बढ़ी-बढ़ी जटाये, एक हाथ में त्रिशुल और एक हाथ में डमरू लिए, मृग-शाला पहने हुआ था। पंडित जी और सब लोग उसके चरणों में गिर गये।  बोले, हमने तो जिंदगी लगा दी किन्तु प्रभु के दर्शन ना पा सके, सच्चे भक्त तो तुम हो। तुमने तो साक्षात भगवान शिव के दर्शन किये है। उन्होंने ही अपनी योग-माया से तुम्हारे 6 महीने को एक रात में परिवर्तित कर दिया। काल-खंड को छोटा कर दिया। यह सब तुम्हारे पवित्र मन, तुम्हारी श्रद्वा और विश्वास के कारण ही हुआ है। आपकी भक्ति को प्रणाम।

                                                      🌺🌺हर हर महादेव🌺🌺
                                        🌺🌺ॐ नमः शिवाय🌺🌺

Comments

Popular posts from this blog

Kumaoni Song Mp3 Download

     Bedu Pako Baramasa       Kalpana Chauhan      Kumaoni Song      Duration: 00:05:16     Download Chaita Ki Chaitwali  Amit Saagar Garhwali Songs Duration: 00:06:12 Download Fyonladiya song  Kishan Mahipal Garhwali Songs Download Ghut Ghut Batuli  Lalit Mohan Joshi Kumaoni Song Download Wo Rangili Dhana Jitendra Tomkya Kumaoni Song Download Champawatey Ki jagdish Kandpal & Meghna Chandra !!  Kumaoni Song   Download Ranikhete ki Neeru Singer - Jitendra Tomkyal !!   Download Tara Gau Ki Sangita Chhori  Kumaoni Song Duration: 00:05:40 Download   New Kumauni dj मेरो लहँगा 2  singer : inder arya / jyoti arya  Kumaoni Song    Download LATEST UTTARAKHANDI SONG singer : PRIYANKA MEHER || GHUMAI DE Download तेरो लहंगा Kuamoni Dj Song 2018  Singer : Inder Arya       Download

Char Dham Yatra by Helicopter ,हेलीकॉप्टर द्वारा चार धाम यात्रा 2022

CHAR DHAM YATA 8 वीं शताब्दी के दौरान सबसे प्रसिद्ध संत 'आदि शंकरचार्य' ने चार प्रमुख हिंदू देवताओं  - गंगा, यमुना, विष्णु और शिव के निवास स्थान का आधारशिला रखी थी। इन चार प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थों की तीर्थयात्रा को छोटा चार धाम यात्रा कहा जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ये सभी स्थल कई मिथकों और कथाओं से संबंधित हैं। यमुनोत्री देवी यमुन से जुड़ा हुआ है और यमुना नदी के मूल के रूप में जाना जाता है। जबकि पवित्र स्थान गंगोत्री देवी गंगा का निवास और गंगा नदी के सुप्रसिद्ध है। अन्य दो गंतव्यों बदरियन और केदारनाथ भगवान विष्णु और शिव के साथ जुड़े हुए हैं हेलीकॉप्टर द्वारा चौधम यात्रा पश्चिम से पूर्व तक शुरू होती है। इसलिए, आपकी यात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है, गंगोत्री से केदारनाथ और बद्रीनाथ तक जाती है। यह 5 दिन और 4 नाइट हेलीकॉप्टर टूर पैकेज न केवल आपको इन चार पवित्र स्थलों पर दर्शन प्रदान करता है, बल्कि हिमाच्छादित हिमालय की शांति के बीच कुछ समय भी प्रदान करता है। kedarnath ji helicopter  1 Day - देहरादून - यमुनोत्री  07:00 पूर्वाह्न: प्रस्थान

उत्तराखंड खसरा खतौनी ऑनलाइन ( Bhulekh Khasra Khatauni )

वेसे अक्सर हमे अचानक से अपनी जमीन की खाता खतोनी की जरुरत पड़ जाती है तो तहसील के चक्कर काटने से पहले ये पोस्ट जरूर पढ़े... इंडिया अब ऑनलाइन हो रहा है... डिजिटल इंडिया... अक्सर जब कभी खाता खतोनी की जरुरत पड़ती है तो हमे अपना सारा काम छोड़ के तहसील के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं... पर अब जब हर काम ऑनलाइन होने लगा है तो ये काम क्यों नहीं...     अब इसे भी ऑनलाइन घर बैठे देखे या फिर खुद इसकी डुप्लीकेट कॉपी निकाले काम चलने के लिए... बाद में तहसील से ओरिजिनल कॉपी ले आना.. . जैसे कि मैं उत्तराखंड से हूँ तो मैं उत्तराखंड राज्य की ही   वेबसाइट   से डिटेल ले सकता हूँ... इसके लिए हमे www.devbhoomi.uk.gov.in   पर जाना है...   Click here अब आप उत्तरा खंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुच जायेंगे । वेबसाइट पर पहुंचकर आपको साइड बार में उपलब्ध ड्रॉप डाउन मेनू में से अपने जिले का नाम का चयन करना होगा। जिले का नाम सलेक्ट करने के पश्चात आपको अपनी तहसील के नाम का चयन करना होगा। और फिर नीचे उपलब्ध ओके बटन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप ओके बटन क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया प