Skip to main content

Char Dham Yatra Package , 2do Dham yatra 4 dham,चार धाम यात्रा 2022,


Char Dham Yatra
Char Dham Yatra  

चार धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है. अनेको लोग यात्रा के लिए अपने अपने घरो से प्रस्थान कर चुके है. कई लोगो के लिए चार धाम की यात्रा करना एक सुन्दर सपने के पुरे हो जाने जैसा है. सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि दुनियां के कई देशो से लोग चार धाम की यात्रा के लिए आते है. यहाँ की प्राकर्तिक सुन्दरता, प्राचीनता, और बर्फ से ढकी उत्तराखंड की पहाड़ियों के बीच बने चार धाम श्रधालुओं का मन मोह लेते है. लेकिन क्या आप जानते है चार धाम की यात्रा क्यों की जाती है? चार धाम कौन कौन से है? इन चारो धामों का निर्माण किसने करवाया? शायद कई लोग जो इन यात्रा को कर चुके है वे भी इसके इतिहास के बारे में उतना नहीं जानते. तो चलिए आज इस पोस्ट में हम आपको चार धाम  की यात्रा के बारे में बताते है.


चारो धाम के नाम

हिन्दू पुराणों के अनुसार बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम को चार धामों में गिना जाता है. इन धार्मिक स्थलों की यात्रा को चार धाम यात्रा कहा जाता था. लेकिन आज आप उत्तराखंड की जिस चार धाम यात्रा के बारे में जानते है असल में वह छोटी चार धाम यात्रा है. इस यात्रा में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री शामिल है. चुकिं यह चारो स्थल उत्तराखंड में ही स्थित है इसलिए सुलभता और प्रचार के उपरांत इन्हें ही चार धामों में गिना जाता है. लेकिन वास्तविक्ता में इनमे से सिर्फ बद्रीनाथ ही चार धाम यात्रा में से एक है

बद्रीनाथ मंदिर 

badrinath temple
Badrinath Temple
बद्रीनाथ धाम में श्री बदरीनारायण भगवान के पांच स्वरूपों की पूजा अर्चना होती है। विष्णु के इन पांच रूपों को ‘पंच बद्री’ के नाम से जाना जाता है। बद्रीनाथ के मुख्य मंदिर के अलावा अन्य चार बद्रियों के मंदिर भी यहां स्थापित है। श्री विशाल बद्री पंच बद्रियों में से मुख्य है। इसकी देव स्तुति का पुराणों में विशेष वर्णन किया जाता है। ब्रह्मा, धर्मराज व त्रिमूर्ति के दोनों पुत्र नर के साथ ही नारायण ने बद्री नामक वन में तपस्या की, जिससे इन्द्र का घमण्ड चकनाचूर हो गया। बाद में यही नर नारायण द्वापर युग में कृष्ण और अर्जुन के रूप में अवतरित हुए। जिन्हें हम विशाल बद्री के नाम से जानते हैं। इसके अलावा श्री योगध्यान बद्री, श्री भविष्य बद्री, श्री वृद्घ बद्री, श्री आदि बद्री इन सभी रूपों में भगवान बद्रीनाथ यहां निवास करते हैँ।


केदारनाथ मंदिर

kedarnath temple
Kedarnath Temple
केदारनाथ मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित है । उत्तराखण्ड में हिमालय पर्वत की गोद में केदारनाथ मन्दिर बारह ज्योतिर्लिंग में सम्मिलित होने के साथ चार धाम और पंच केदार में से भी एक है, जो कि हिमवत्वैराग्य पीठ है । यहाँ की प्रतिकूल जलवायु के कारण यह मन्दिर अप्रैल से नवंबर माह के मध्य  ही दर्शन के लिए खुलता है । पत्थारों से बने कत्यूरी शैली से बने इस मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पाण्डव वंश के जनमेजय ने कराया था । यहाँ स्थित स्वयम्भू शिवलिंग अति प्राचीन है । जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी ने इस मन्दिर का जीर्णोद्धार करवाया । 

गंगोत्री

Gangotri
Gangotri
गंगोत्री मंदिर देवी गंगा को पूर्णतः समर्पित है। यह मंदिर भारत के राज्य उत्तराखण्ड, उत्तरकाशी जिले में है। यह मंदिर उत्तरकाशी से 100 किमी की दूरी पर स्थित है। गंगोत्री मंदिर हिन्दुओं का एक पवित्र व तीर्थ स्थान है। गंगोत्री मंदिर भागीरथी नदी के तट पर स्थित है। गंगोत्री मंदिर का नाम चार धाम यात्रा में सम्मिलित है। यह मंदिर 3,100 मीटर (10,200 फीट) की ऊंचाई पर ग्रेटर हिमालय रेंज पर स्थित है। यह स्थान गंगा नदी का उद्रम स्थान है। यह मंदिर गंगा भारत का सबसे प्रमुख मंदिर है। गंगा मैया के मंदिर का निर्माण गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा द्वारा 18वीं शताब्दी के शुरूआत में किया गया था वर्तमान मंदिर का पुननिर्माण जयपुर के राजघराने द्वारा किया गया था।


यमुनोत्री


yamunotri
Yamunotri
यमुनोत्री उत्तर के चार धामों मे से एक प्रमुख धाम है | यमुना नदी को सूर्य की पुत्री बताया गया है इसी कारण इसका ने नाम सूर्यपुत्री भी है पास में ही कालिंदी पर्वत जहा से यमुना झील के रूप में निकलती है | यहा पानी साफ़ और बर्फ से बना हुआ है गंगोत्री की तरह ही यहा भी कपाट गर्मियों में खुल कर सर्दियों में बंद कर दिए जाते है यमुनोत्री मंदिर का निर्माण टिहरी के राजा महाराजा प्रतापशाह ने बनवाया थान मंदिर में काला संगमरमर है

चार धाम यात्रा मैप


char dham yatra map



चार धाम की यात्रा एव दर्शन ! बद्रीनाथ, केदारनाथ , गंगोत्री, यमनोत्री










  




Comments

Popular posts from this blog

Kumaoni Song Mp3 Download

     Bedu Pako Baramasa       Kalpana Chauhan      Kumaoni Song      Duration: 00:05:16     Download Chaita Ki Chaitwali  Amit Saagar Garhwali Songs Duration: 00:06:12 Download Fyonladiya song  Kishan Mahipal Garhwali Songs Download Ghut Ghut Batuli  Lalit Mohan Joshi Kumaoni Song Download Wo Rangili Dhana Jitendra Tomkya Kumaoni Song Download Champawatey Ki jagdish Kandpal & Meghna Chandra !!  Kumaoni Song   Download Ranikhete ki Neeru Singer - Jitendra Tomkyal !!   Download Tara Gau Ki Sangita Chhori  Kumaoni Song Duration: 00:05:40 Download   New Kumauni dj मेरो लहँगा 2  singer : inder arya / jyoti arya  Kumaoni Song    Download LATEST UTTARAKHANDI SONG singer : PRIYANKA MEHER || GHUMAI DE Download तेरो लहंगा Kuamoni Dj Song 2018  Singer : Inder Arya       Download

Char Dham Yatra by Helicopter ,हेलीकॉप्टर द्वारा चार धाम यात्रा 2022

CHAR DHAM YATA 8 वीं शताब्दी के दौरान सबसे प्रसिद्ध संत 'आदि शंकरचार्य' ने चार प्रमुख हिंदू देवताओं  - गंगा, यमुना, विष्णु और शिव के निवास स्थान का आधारशिला रखी थी। इन चार प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थों की तीर्थयात्रा को छोटा चार धाम यात्रा कहा जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ये सभी स्थल कई मिथकों और कथाओं से संबंधित हैं। यमुनोत्री देवी यमुन से जुड़ा हुआ है और यमुना नदी के मूल के रूप में जाना जाता है। जबकि पवित्र स्थान गंगोत्री देवी गंगा का निवास और गंगा नदी के सुप्रसिद्ध है। अन्य दो गंतव्यों बदरियन और केदारनाथ भगवान विष्णु और शिव के साथ जुड़े हुए हैं हेलीकॉप्टर द्वारा चौधम यात्रा पश्चिम से पूर्व तक शुरू होती है। इसलिए, आपकी यात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है, गंगोत्री से केदारनाथ और बद्रीनाथ तक जाती है। यह 5 दिन और 4 नाइट हेलीकॉप्टर टूर पैकेज न केवल आपको इन चार पवित्र स्थलों पर दर्शन प्रदान करता है, बल्कि हिमाच्छादित हिमालय की शांति के बीच कुछ समय भी प्रदान करता है। kedarnath ji helicopter  1 Day - देहरादून - यमुनोत्री  07:00 पूर्वाह्न: प्रस्थान

उत्तराखंड खसरा खतौनी ऑनलाइन ( Bhulekh Khasra Khatauni )

वेसे अक्सर हमे अचानक से अपनी जमीन की खाता खतोनी की जरुरत पड़ जाती है तो तहसील के चक्कर काटने से पहले ये पोस्ट जरूर पढ़े... इंडिया अब ऑनलाइन हो रहा है... डिजिटल इंडिया... अक्सर जब कभी खाता खतोनी की जरुरत पड़ती है तो हमे अपना सारा काम छोड़ के तहसील के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं... पर अब जब हर काम ऑनलाइन होने लगा है तो ये काम क्यों नहीं...     अब इसे भी ऑनलाइन घर बैठे देखे या फिर खुद इसकी डुप्लीकेट कॉपी निकाले काम चलने के लिए... बाद में तहसील से ओरिजिनल कॉपी ले आना.. . जैसे कि मैं उत्तराखंड से हूँ तो मैं उत्तराखंड राज्य की ही   वेबसाइट   से डिटेल ले सकता हूँ... इसके लिए हमे www.devbhoomi.uk.gov.in   पर जाना है...   Click here अब आप उत्तरा खंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुच जायेंगे । वेबसाइट पर पहुंचकर आपको साइड बार में उपलब्ध ड्रॉप डाउन मेनू में से अपने जिले का नाम का चयन करना होगा। जिले का नाम सलेक्ट करने के पश्चात आपको अपनी तहसील के नाम का चयन करना होगा। और फिर नीचे उपलब्ध ओके बटन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप ओके बटन क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया प