Skip to main content

Posts

कहानी एक शिव-भक्त की

​​" केदारनाथ को क्यों कहते हैं   ‘जागृत महादेव’ ?,  एक बार एक शिव-भक्त अपने गांव से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकला। पहले यातायात की सुविधाएँ तो थी नहीं, वह पैदल ही निकल पड़ा। रास्ते में जो भी मिलता केदारनाथ का मार्ग पूछ लेता। मन में भगवान शिव का ध्यान करता रहता। चलते चलते उसको महीनो बीत गए। आखिरकार एक दिन वह केदार धाम पहुच ही गया।  केदारनाथ में मंदिर के द्वार 6 महीने खुलते है और 6 महीने बंद रहते है। वह उस समय पर पहुचा जब मन्दिर के द्वार बंद हो रहे थे। पंडित जी को उसने बताया वह बहुत दूर से महीनो की यात्रा करके आया है। पंडित जी से प्रार्थना की - कृपा कर के दरवाजे खोलकर प्रभु के दर्शन करवा दीजिये। लेकिन वहां का तो नियम है एक बार बंद तो बंद। नियम तो नियम होता है। वह बहुत रोया। बार-बार भगवन शिव को याद किया कि प्रभु बस एक बार दर्शन करा दो। वह प्रार्थना कर रहा था सभी से, लेकिन किसी ने भी नही सुनी।   पंडित जी बोले अब यहाँ 6 महीने बाद आना, 6 महीने बाद यहा के दरवाजे खुलेंगे। यहाँ 6 महीने बर्फ और ढंड पड़ती है। और सभी जन वहा से चले गये। वह वही पर रोता रहा। रोत...

CHAR DHAM YATAR

Char Dham Yatra   चार धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है. अनेको लोग यात्रा के लिए अपने अपने घरो से प्रस्थान कर चुके है. कई लोगो के लिए चार धाम की यात्रा करना एक सुन्दर सपने के पुरे हो जाने जैसा है. सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि दुनियां के कई देशो से लोग चार धाम की यात्रा के लिए आते है. यहाँ की प्राकर्तिक सुन्दरता, प्राचीनता, और बर्फ से ढकी उत्तराखंड की पहाड़ियों के बीच बने चार धाम श्रधालुओं का मन मोह लेते है. लेकिन क्या आप जानते है चार धाम की यात्रा क्यों की जाती है? चार धाम कौन कौन से है? इन चारो धामों का निर्माण किसने करवाया? शायद कई लोग जो इन यात्रा को कर चुके है वे भी इसके इतिहास के बारे में उतना नहीं जानते. तो चलिए आज इस पोस्ट में हम आपको चार धाम  की यात्रा के बारे में बताते है. चारो धाम के नाम हिन्दू पुराणों के अनुसार बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम को चार धामों में गिना जाता है. इन धार्मिक स्थलों की यात्रा को चार धाम यात्रा कहा जाता था. लेकिन आज आप उत्तराखंड की जिस चार धाम यात्रा के बारे में जानते है असल में वह छोटी चार धाम यात्रा है. इस ...

Katarmal Sun Temple Almora

कटारमल सूर्य मंदिर उत्तराखंड राज्य में अल्मोड़ा जिले के “कटारमल” नामक स्थान पर स्थित है | इसी कारण इस मंदिर को “कटारमल सूर्य मंदिर” कहा जाता है | यह मंदिर 800 वर्ष पुराना एवम् अल्मोड़ा नगर से लगभग 17 किमी की दुरी पर पश्चिम की ओर स्थित उत्तराखंड शैली से बना है एवम् यह मंदिर समुन्द्रतल से 2,116 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है | अल्मोड़ा-कोसी मोटर मार्ग पर कोसी की ओर कटारमल गाँव में यह मंदिर स्थित है | जब पहली सूर्य की किरण कटारमल सूर्य मंदिर पर पड़ती है , तो यह वृद्धादित नामक एक सूर्य देवता की एक प्राचीन मूर्ति को उजागर करती है।  कटारमल सूर्य मंदिर ना सिर्फ पुरे कुमाउं मंडल का सबसे विशाल , ऊँचा और अनूठा मंदिर है , बल्कि ओडिशा के “कोणार्क सूर्य मंदिर” के बाद एकमात्र प्राचीन सूर्य मंदिर भी है | यह मंदिर “बड़ादित्य” के नाम से भी जाना जाता है | यहाँ पर विभिन्न समूहों में बसे छोटे-छोटे मंदिरों के 50 समूह हैं | मुख्य मंदिर का निर्माण अलग-अलग समय में हुआ माना जाता है | वास्तुकला की विशेषताओं और खंभों पर लिखे शिलालेखों के आधार पर इस मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में माना जाता है | देवदार ...

उत्तराखंड में आज से शुरू हो जाएगा पहला हवाई जहाज रेस्तरां

उत्तराखंड में आज से शुरू हो जाएगा पहला हवाई जहाज रेस्तरां,     जानिये इसकी खासियत अगर आप ऋषिकेश या हरिद्वार से देहरादून की तरह आयें तो मोहकमपुर के पास आपकी एक हवाई जहाज पर जरुर नजर पडी होगी और सबसे पहले यही दिमाग में आता है कि ये असली है या नकली, यहाँ आया कैसे और इसका क्या किया जाएगा। तो अब हम यहाँ आपको आपके इन सवालों का जवाब दे रहे हैं और वह ये कि है तो ये असली हवाई जहाज ही पर अब इस एक रेस्तरां बना दिया गया है जहाँ आप भी लजीज खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। देहरादून स्थित मोहकमपुर में छह सितंबर से प्रदेश का पहला हवाई जहाज रेस्तरां खुलने जा रहा है। जिसमें लोग अपने पूरे परिवार के साथ लंच, डिनर करने के साथ-साथ हवाई जहाज में बैठने का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। रेस्तरां में एक समय पर 75 लोग बैठ सकते हैं। वहीं जहाज के एक पंख में बनाए गए ओपन एयर रेस्तरां में 12 लोग बैठ सकते हैं। हवाई जहाज रेस्तरां 1023 फीट लंबा है। रेस्टोरेंट के मालिकों में से एक एसके रस्तोगी ने बताया कि हम कुछ अलग करना चाहते थे। इसलिए हमने काफी रिसर्च करने...

उत्तराखंड की प्रियंका बनी मिसेज इंडिया.....ग्रीस में करेंगी देवभूमि का प्रतिनिधित्व

देश-विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले युवाओं में अब देवभूमि की एक और बेटी का नाम जुड़ गया। जिसने मिसेज इंडिया बनकर राज्य का नाम तो रोशन किया ही साथ ही वह आगामी अक्तूबर माह में ग्रीस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी करने जा रही है। जी हां… हम बात कर रहे हैं प्रियंका रावत की जिनका चयन मिसेज इंडिया के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में प्रियंका की अगुवाई में देशभर की क‌ई महिलाएं भाग लेंगी। बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है जब देवभूमि उत्तराखंड की बेटी मिसेज इंडिया बनी है, इससे पहले भी राज्य की क‌ई बेटियां मिसेज इंडिया बनकर देश-विदेश में राज्य का परचम लहरा चुकी है। बता दें कि  मूल रूप से पौड़ी जिले की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली से अपनी शिक्षा हासिल करने के बाद 14 साल तक एयरलाइन में नौकरी की। प्रियंका के पति दीपक सिंह रावत भी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। दून के शास्त्रीनगर की रहने वाली प्रियंका ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। इससे पहले उन्होंने कई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है।...

एक अति सुन्दर महिला ने विमान में प्रवेश किया

एक अति सुन्दर महिला ने विमान में प्रवेश किया और अपनी सीट की तलाश में नजरें घुमाईं। उसने देखा कि उसकी सीट एक ऐसे व्यक्ति के बगल में है, जिसके दोनों ही हाथ नहीं है। महिला को उस अपाहिज व्यक्ति के पास बैठने में झिझक हुई। उस 'सुंदर' महिला ने एयरहोस्टेस से बोला "मै इस सीट पर सुविधापूर्वक यात्रा नहीं कर पाऊँगी क्योंकि साथ की सीट पर जो व्यक्ति बैठा हुआ है उसके दोनों हाथ नहीं हैं। "उस सुन्दर महिला ने एयरहोस्टेस से सीट बदलने हेतु आग्रह किया। असहज हुई एयरहोस्टेस ने पूछा, "मैम क्या मुझे कारण बता सकती है..?" 'सुंदर' महिला ने जवाब दिया "मैं ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती। मैं ऐसे व्यक्ति के पास बैठकर यात्रा नहीं कर पाउंगी।" दिखने में पढी लिखी और विनम्र प्रतीत होने वाली महिला की यह बात सुनकर एयरहोस्टेस अचंभित हुई। महिला ने एक बार फिर एयरहोस्टेस से जोर देकर कहा कि "मैं उस सीट पर नहीं बैठ सकती। अतः मुझे कोई दूसरी सीट दे दी जाए।" एयरहोस्टेस ने खाली सीट की तलाश में चारों ओर नजर घुमाई, पर कोई भी सीट खाली नहीं दिखी।एयरहोस्टेस ने महिला से कह...

कहानी अख़बार बेचने वाला बालक

गभग दस साल का  अख़बार बेचने वाला  बालक एक मकान का  गेट बजा रहा है । (उस दिन अखबार नहीं छपा होगा) मालकिन - बाहर आकर पूछी "क्या है ? " बालक - "आंटी जी क्या मैं आपका गार्डेन साफ कर दूं ?" मालकिन - नहीं, हमें नहीं करवाना।" बालक - हाथ जोड़ते हुए दयनीय स्वर में.. "प्लीज आंटी जी करा लीजिये न, अच्छे से साफ करूंगा।" मालकिन - द्रवित होते हुए "अच्छा ठीक है, कितने पैसा लेगा ?" बालक - पैसा नहीं आंटी जी, खाना दे देना।" मालकिन- ओह !! आ जाओ अच्छे से काम करना..! (लगता है बेचारा भूखा है पहले खाना दे देती हूँ..मालकिन बुदबुदायी।) मालकिन- ऐ लड़के..! पहले खाना खा ले, फिर काम करना। बालक -नहीं आंटी जी, पहले काम कर लूँ फिर आप खाना दे देना। मालकिन - ठीक है ! कहकर अपने काम में लग गयी। बालक - एक घंटे बाद "आंटी जी देख लीजिए, सफाई अच्छे से हुई कि नहीं। मालकिन -अरे वाह! तूने तो बहुत बढ़िया सफाई की है, गमले भी करीने से जमा दिए। यहां बैठ, मैं खाना लाती हूँ। जैसे ही मालकिन ने उसे खाना दिया! बालक जेब से पन्नी निकाल कर उसमें खाना...